0% वार्षिक रिपोर्ट लोड हो रहा है
बंद करें

सुस्पष्ट दूरदर्शिता से जोखिम प्रबंधन

हमारे प्रचालन ही कुछ ऐसी प्रकृति के हैं कि आंतरिक और बाह्य जोखिम बने रहते हैं और ये जोखिम लघु, मध्यम तथा दीर्घावधि के लिए मूल्य सृजन की हमारी क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं| हमारी ‘उद्यम जोखिम प्रबंधन’ (ईआरएम) नीति और एकीकृत भरोसेमंद पद्धतियां यह सुनिश्चित करती हैं कि हमारे पास जोखिम प्रबंधन का समुचित तंत्र है| हमारी आंतरिक प्रक्रियाएं इतनी सुढृढ़ हैं कि सभी स्टेकहोल्डरों के हितों को संज्ञान में लेते हुए जोखिमों को उनकी संपूर्णता में मोनिटर और प्रबंधन किया जा सके| हमारे व्यवसाय से संबंधित बदलते जोखिम परिद्रीश्य के अनुरूप हमारे ईआरएम फ्रेमवर्क की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है| जोखिम प्रबंधन संबंधी डेटा संबंधित जोखिम स्वामियों द्वारा प्रस्तुत किए जाते हैं| इसके लिए आंतरिक रूप से डिज़ाइन किया गया पोर्टल है, जिस पर यह डेटा साझा किया जाता है और इस तरह यह डेटा सभी उपयोक्ताओं को रियल टाइम आधार पर उपलब्ध रहता है|

प्रमुख जोखिमों को चिन्हित करना और उन्हें कम करना
प्रमुख जोखिम
न्यूनीकरण योजना

बाजार

जोखिम

महामारी और भू-राजनीतिक तनावों के चलते बाधित हुई आपूर्ति श्रृंखलाओं के चलते इस वर्ष कच्चे तेल की कीमतों में उल्लेखनीय रूप से उतार-चढ़ाव देखा गया| भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिाभर में महंगाई भी उल्लेखनीय रूप से बढ़ी| तेजी से बदलते इस मैक्रो-इकनॉमिक माहौल का हमारे प्रचालनों और वित्ती स्थिरता पर भी दुष्प्रभाव पड़ सकता है|

हमारे नियंत्रण से बाहर की परिस्थितिों के बावजूद, हमने अच्छे भौतिक निष्पादन और इन जोखिमों के प्रभाव को कम किया| कच्चे तेल के विविधीकृत स्रोतों, किमती घरेलू / विदेशी मुद्रा संसाधनों तथा चहुंमुखी प्रक्रिया नवाचारों के ज़रिए हमने सुनिश्चित किा कि कम लागत में अधिक उत्पादन किया जा सके|

प्रमुख समाधानीकृत विषय और प्रभावित पूंजी
प्रमुख समाधानीकृत विषय:
  • बाज़ार अस्थिरता
  • आर्थिक निष्पापदन
प्रभावित पूंजियां:

वित्तीय

विनिर्मित

प्रमुख जोखिम
न्यूनीकरण योजना

स्पर्धात्मकता खोना

जोखिम

हमारे परिचालन क्षेत्रों के तमाम उद्योगयों में बढ़ती स्पर्धात्मकता के साथ हमारे लिए यह जरूरी हो गया है कि बदलती उपभोक्ता मांग के अनुरूप खुद को बदला जाए, अपनी लागतों को कम किया जाए और प्रक्रियाओं की समग्र क्षमताओं में सुधार लाया जाए| यदि यह नहीं हो पाया तो ग्राहकों का विश्वास खोने जैसे गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं और इसका बुरा असर हमारे राजस्व, लाभप्रदता तथा ब्रांड मूल्य पर पड़ेगा|

इंडयनऑयल में हम अपने उत्पादों और सेवाओं में उत्साहपूर्वक नवोन्मेषी उत्कृष्टता वाले प्रयोग करते हैं, ताकि हम भविष्य के लिए तैयार संस्था के रूप में आगे बढ़ सकें| हमारे इस उत्साह को बाजार में अग्राणी बने रहने के हमारे प्रयासों से बल मिलता है| इससे हम अपने ग्राहकों को सर्वोत्कृष्ट सेवाएं देने और अपनी तरह के एकमात्र उत्पाद पेश करने में मदद मिलती है| इसके अलावा, हमारे अत्याधुनिक आर एंड डी केंद्र हमें प्रतिस्पर्धा में आगे और एक भरोसेमंद ब्रांड बने रहने में मदद करते हैं, जहां बाजार के रुझानों के अनुरूप नए उत्पादों के लिए नवाचार निरंतर जारी रहता है|

प्रमुख समाधानीकृत विषय और प्रभावित पूंजी
प्रमुख समाधानीकृत विषय:
  • उत्पाद प्रबंधन
  • ग्राहक संतुष्टि और ब्रांड की विश्वसनीयता
प्रभावित पूंजियां:

विनिर्मित

वित्तीय

प्रमुख जोखिम
न्यूनीकरण योजना

वैकल्पिक ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण

जोखिम

दुर्लभ संसाधनों का इष्टतम उपोग सुनिश्चित करना, पर्यावरण को न्यूनतम नुकसान पहुंचाना और अक्षय ऊर्जा की खपत बढ़ाना, इससे पहले कभी इतना महत्त्वपूर्ण नहीं रहा| अपने कार्बन उत्सर्जन को कम न कर पाने तथा उत्सर्जन को निर्धारित स्तर से नीचे न बनाए रख सकने और वैकल्पिक ऊर्जा में निवेश न कर पाने की स्थिति में हमारी प्रतिष्ठा पर बुरा असर पड़ सकता है और जुर्माने एवं दंड के रूप में इसके वित्ती दुष्परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं|

हम कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं| पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हमारे द्रष्टिकोण में हमारे उपाय तथा पहलें उत्सर्जन कम करने, जल तथा ऊर्जा संरक्षण, अपशिष्ट न्यूनीकरण और अक्षय ऊर्जा के अधिकाधिक इस्तेमाल के इर्द-गिर्द हैं| हम हरित ऊर्जा खंड में भी अपनी मौजूदगी बनाने के लिए निवेश कर रहे हैं, ताकि हम अपने ग्राहकों को भी कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में मदद कर सकें|

प्रमुख समाधानीकृत विषय और प्रभावित पूंजी
प्रमुख समाधानीकृत विषय:
  • जलवायु परिवर्तन के कारकों में कमी लाना
  • उत्पाद संरक्षण
  • पर्यवरणीय प्रभाव का प्रबंधन
प्रभावित पूंजियां:

वित्तीय

सामाजिक और संबंध

प्राकृतिक

प्रमुख जोखिम
न्यूनीकरण योजना

वित्तीय

जोखिम

हमारे प्रचालनों में विदेशी मुद्रा विनिमय दर तथा ब्याज दर में उतार-चढ़ावों का जोखिम बना रहता है, क्यूंकि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में भी हमारी अच्छी मौजूदगी है| इससे हमारी वित्तीय स्थिति और अपने स्टेकहोल्डरों के लिए मूल्य सृजित करने की हमारी क्षमता प्रभावित हो सकती है|

हम विनिमय दर और बज दर में उतार-चढ़ाव का निरंतर मूल्यांकान करते हैं और इन जोखिमे के होने की संभावना के आधार पर, अनुमोदित नीति के अनुसार समुचित हेजिंग स्थितिां ली जा रही हैं| हम निरंतर लागत नियंत्रण उपाय करते रहते हैं, जिससे हमें विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लाभप्रदता में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने में मदद मिलती है|

प्रमुख समाधानीकृत विषय और प्रभावित पूंजी
प्रमुख समाधानीकृत विषय:
  • आर्थिक निष्पादन
  • बाज़ार अस्थिरता
प्रभावित पूंजियां:

वित्तीय

प्रमुख जोखिम
न्यूनीकरण योजना

साइबर खतरे और आईटी सुरक्षा

जोखिम

अवरोधक प्रौद्योगिकियों और प्लैटफॉर्म्स के चलते साइबर-हमले का उल्लेखनीय जोखिम बना रहता है| संवेदनशील और निजी डेटा और सूचनाओं की क्षति से हमारी साख के साथ-साथ लाभप्रदता पर विपरीत असर पड़ सकता है|

संवेदनशील और गोपनीय सूचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमने रक्षा-गहन साइबर सुरक्षा आर्किटेक्चर को लागू किया है| साथ ही हमने सुढृढ़ डेटा निजता नीति भी लागू की है और हमारे सभी डेटा केंद्र ISO 27001:2013 प्रमाणित हैं|

प्रमुख समाधानीकृत विषय और प्रभावित पूंजी
प्रमुख समाधानीकृत विषय:
  • ग्राहक संतोष और ब्रांड विश्वसनीयता
  • सुरक्षा पद्धतियां
प्रभावित पूंजियां:

वित्तीय

बौद्धिक

प्रमुख जोखिम
न्यूनीकरण योजना

मानव संसाधन

जोखिम

हमारी सफलता प्रतिभा को अपनी संस्था में ला पाने और उसे बनाए रख पाने की हमारी काबिलियत में निहित है| ऐसी प्रतिभा जो अपने कौशल से हमारे ग्राहकों के लिए मूल्य सृजित कर पाएं और रणनीतिक बदलाव ला पाएं और नतीजतन हम आज के दौर के उच्च प्रतिद्वंद्विता वाले बाजार में अपने लक्ष्यों को हासिल कर पाएं| इसके अतिरिक्त, उनके स्वास्थ्, सुरक्षा और कल्याण को सुनिश्चित करते हुए बाजार की बदलती जरूरतों के अनुसार उनका कौशल विकास भी आज उल्लेखनीय रूप से महत्त्वपूर्ण हो गा है|

इंडियनऑयल में कर्मचारियों और कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मियों के स्वास्थ्, सुरक्षा और कलयाण को हमेंशा प्राथिमकता देते रहे हैं| हमारी सभी रिफाइनरियां व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली’ (OHSMS/OHSAS018001) प्रमाणित हैं और सभी में व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र हैं| इंडियनऑयल पहला पीएसयू है, जिसने ‘खुशी और खुशहाली’ परिोजना शुरू की है|

हमारा विज़न है, अपने लोगों और प्रतिभाओं को इस काबिल बनाना कि देश की ऊर्जा के अपने वादे को हम पूरा कर पाएं| इस क्रम में अपने नए और मौजूदा कर्मचारियों के लिए हम कार्यात्मक, व्यवहारात्मक और तकनीकी पहलुओं जैसे विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण और विकास कार्यक्रम आयोजित करते हैं| हम अपने कर्मचारियों की उत्पादकता और क्षमता बढ़ाने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म भी उपयोग में लाते हैं| हमारे अधिकांश कार्यपालक आंतरिक रूप से ही पदोन्नत हुए हैं| यह अपने कर्मचारियों के कौशल विकास और उन्हें अपने पेशेवर तथा व्यक्तिगत जीवन में आगे बढ़ने के लिए असीमित अवसर प्रदान करने की हमारी क्षमता को दर्शाता है|

प्रमुख समाधानीकृत विषय और प्रभावित पूंजी
प्रमुख समाधानीकृत विषय:
  • स्वास्थ्य एंव सुरक्षा
  • कर्मचारी अनुशीलन
  • श्रम अधिकार और प्रतिधारण
प्रभावित पूंजियां:

वित्तीय

मानव