0% वार्षिक रिपोर्ट लोड हो रहा है
बंद करें

सभी हितधारकों के साथ व्यापक संवाद

हितधारक हमारी सफलता और मूल्य सृजन रणनीति में अहम भूमिका निभाते हैं| हम अपनी बढ़ती स्टेकहोल्डर बिरादरी के साथ हमेशा गहराई से जुड़े रहे हैं, ताकि उनकी आकांक्षाओं और चिंताओं को समझ सकें और उसके अनुरूप अपनी रणनीतियों को आकार प्रदान कर सकें| अपने सभी हितधारकों के साथ प्रभावी और निरंतर संवाद हमें विश्वास अर्जित करने व सकारात्मक नतीजे प्रदान करने में मदद करता है|

निवेशक

निवेशक समुदाय हमें इक्विटी और ऋण फंड तक पहुंच प्रदान करता है| वे हमारे बाजार पूंजीकरण को मजबूत करते हुए हमारे शेरों की मंग को बढ़ाते हैं|

आवश्यकता और अपेक्षाएं
  • निवेश पर लंबी अवधि तक सतत रिटर्न
  • राजस्व और लाभप्रदता में लगातार वृद्धि
  • इष्टतम ऋण-इक्विटी अनुपात
  • रणनीति, मूल्य सृजन दर्शन और संसाधन प्रबंधन का पारदर्शी और समुचित प्रकटन
संपर्क माध्यम
  • स्टॉक एक्सचेंज और वेबसाइट पर सार्वजनिक प्रकटन
  • वार्षिक आम सभा
  • प्रेस ब्रीफिंग
  • सोशल मीडिआ
हमारे द्वारा मूल्य सृजन

हम वित्तीय पूंजी प्रदाताओं को निवेश पर लाभांश की अदायगी, शेर के अभिमूल्यन, पूंजी और ब्याज भुगतान के ज़रिए सतत लाभ प्रदान करने का प्रास करते हैं| हम सस्टेनेबिलिटी केपीआई तथा वित्तीय और गैर-वित्तीय कारकों का भी समुचित प्रकटन सुनिश्चित करते हैं, जिससे निवेशकों को बहुमूल्य जानकारी मिलती है|

ग्राहक

अपने ग्राहकों की सेवा करना हमारा प्राथिमक सरोकार है और यह हमारे ब्रांड को मजबूत बनाता है| अपने उत्पादों और सेवाओं को लेकर उनकी बढ़ती मांग के जरिए हम आकर्षक राजस्व अर्जित कर पाते हैं|

आवश्यकता और अपेक्षाएं
  • सर्वोत्तम गुणवत्ता, विश्वसनीय और किफाती उत्पाद तथा सेवाएं
  • मूल्यवर्धित उत्पाद और सेवाएं
  • सवालों और शिकातयों का समयबद्ध समाधान
  • संबद्ध कार्यक्रमो और सेवाओं पर प्रतिक्रियाशील संचार
संपर्क माध्यम
  • विज्ञापन
  • कॉर्पोरेट वेबसाइट
  • मोबाइल एप (इंडियनऑयल वन)
  • ग्राहक संतुष्टि सर्वे
  • सुरक्षा क्लिनिक
  • ग्राहक सेवा / शिकायत पोर्टल
  • सोशल मीडिया
हमारे द्वारा मूल्य सृजन

हम पेट्रोलियम उत्पादों की लगातार आपूर्ति के माध्यम से अपने ग्राहकों के लिए निरंतर मूल्य सृजित करते हैं और लगातार नए उत्पादों व सेवाओं की पेशकश करते हुए बाजार की आकांक्षाओं को पूरा करते हैं| हम ईंधन केंद्रों पर सेवाओं की लगातार और नियमित आपूर्ति और शिकातों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करते हैं| हम अपने बी2बी ग्राहकों को समय पर घर पर सेवाएं भी प्रदान करते हैं|

कर्मचारी और संविदा कर्मचारी

हमारे कर्मचारियों में प्रमुख प्रचालनों और व्यवसाय प्रकियाओं के लिए जरूरी कौशल और विशेषज्ञता है| वे हमारे विकास के वाहक हैं जो सतत निष्पादन व मूल्य सृजन सुनिश्चित करते हैं|

आवश्यकता और अपेक्षाएं
  • उचित और समय पर पारिश्रमिक
  • कार्य निष्पादन के लिए इनाम, सम्मान और सराहना
  • विविधतापूर्ण, मुक्त, गैर विभेदकारी और सुरक्षित कार्य माहौल
  • रोजगार सुरक्षा
  • कंपनी में आगे बढ़ने के अवसर
संपर्क माध्यम
  • वार्षिक कर्मचारी संतुष्टि सर्वे
  • शिकायत समाधान / एचआर पोर्टल
  • इलेक्ट्रॉनिक संचार
  • सम्मलेन कार्यशालाएं , सेमिनार और प्रशिक्षण कार्यक्रम
हमारे द्वारा मूल्य सृजन

इंडियनऑयल में हम विविधतापूर्ण, समावेशी और प्रतिफलदायक कार्य माहौल प्रदान करने वाले एक उत्तरदायी नियोक्ता के रूप में अपनी भूमिका को समझतेे हैं| मौजूदा और नए कर्मचारियों के लिए हम विभिन्न प्रशिक्षण और कौशल विकास कार्यकर्मो का आयोजन करते हैं| साथ ही, आतंरिक नियुक्ति और पदोन्नतियो को प्रोत्साहित करते हैं|

सरकार और विनियामकीय निकाय

सरकार और विनियामकीय कानून और विनिमय बनाते हैं और अपनी दैनिक गतिविधियों का संचालन करते हुए हम उनका अनुपालन सुनिश्चित करते हैं|

आवश्यकता और अपेक्षाएं
  • समयबद्ध और पारदर्शी प्रकटन
  • नियमों का अनुपालन
  • बाजार में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा
  • गुणवत्ता वाले और किफाती उत्पाद एवं सेवाएं देना सुनिश्चित करना
  • राष्ट्रीय आर्थिक विकास में योगदान
संपर्क माध्यम
  • आधिकारिक बैठकें / एमओयू समीक्षाएं
  • मासिक / आवधिक परिोजना अपडेट
  • इलेक्ट्रॉनिक संचार
  • सार्वजनिक प्रकटन
  • सम्मेलन, सेमिनार और कार्यक्रम
  • निरीक्षण, लेखा परीक्षा और अनुपालन रिपोर्ट
  • वित्तीय / ईएसजी निष्पादन पर सार्वजनिक प्रकटीकरण
हमारे द्वारा मूल्य सृजन

हम करों के भुगतान, लाइसेंस फीस और बुनियादी ढांचागत विकास में निवेश के जरिए देश की आर्थिक वृद्धि में योगदान देते हैं| हम अपनी गतिविधियां सरकार की 'मेक इन इंडिा’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसी पहलों के अनुरूप संचालित करते हैं| सरकार और विनियामक निकायों के साथ निरंतर संपर्क के जरिए हम राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय नीति निर्माण का हिस्सा बनते हैं और विनियामक फ्रेमवर्क स्थापित करने में योगदान देते हैं|

व्यवसाय भागीदार

अपने व्यवसाय भागीदारों के साथ हमारे सुढृढ़ संबंध हैं| इससे हम अपने ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पादों और सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित कर पाते हैं| वे हमारी मूल्य श्रृंखला की अहम कड़ी हैं और उत्पाद तथा सेवाओं की समय पर आपूर्ति को प्रत्क्ष रूप से प्रभावित करते हैं| वे हमारे ग्राहकों की जरूरतों और उम्मीदों को पूरा करने की हमारी क्षमता में भी अहम भूिमिका निभाते हैं|

आवश्यकता और अपेक्षाएं
  • समय पर भुगतान
  • कानूनों और नियमों का सख्ती से अनुपालन
  • नीतिपरक और पारदर्शी आचार संहिता
  • गुणवत्तापूर्ण उत्पाद
संपर्क माध्यम
  • वार्षिक डीलर और वितरण सम्मेलन
  • ट्रांसपोर्टरों का सम्मिलन
  • कॉन्ट्रैक्टरों / विक्रेताओं के साथ बैठकें
  • सेमिनार और र्काशालाएं
हमारे द्वारा मूल्य सृजन

हम अपने व्यवसाय भागीदारों को उनके कार्बन उत्सर्जन को कम करने में ऑटोमेशन और हरित ऊर्जा समाधानों की पेशकश के जरिए सहायता करते हैं| हम स्थानीय कॉन्ट्रैक्टरों के साथ संपर्क के जरिए स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में भी सहायता देते हैं| साथ ही, हम अपने व्यवसाय भागीदारों से समुचित नियमानुसार सेवाएं लेते हैं और उन्हें भी अपने साथ बढ़ने तथा विस्तार करने में सहायता करते हैं|

समुदाय और समाज

समुदाय हमारी सामाजिक उपस्थिति का अभिन्न हिस्सा हैं और अपने प्रचालन क्षेत्रों के समुदायों की सामाजिक-आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में योगदान देना हमारा उत्तरदात्वि है|

आवश्यकता और अपेक्षाएं
  • रोजगार सृजन और व्यवसाय अवसर
  • वित्तीय सहायता
  • पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव को घटाना
संपर्क माध्यम
  • ज़रूरी मूल्यांकन सर्वेक्षण
  • सीएसआर गतिविधियां
  • शिकायत निवारण फोरम
हमारे द्वारा मूल्य सृजन

इंडियनऑयल सामुदायिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है| इसके लिए हम समुदायों की जरूरतों को पूरा करने और चुनौतियों से निपटने के लिए आर्थिक मूल्य सृजित करते हैं| हम अपने पर्यावरणनीय फुटप्रिंट कम करने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहते हैं और संपोषी लाभ अर्जित करते हैं|

अपनी सीएसआर पहलों के जरिए हम ‘स्वच्छ पेयजल प्रदान करने तथा जल संसाधनों के संरक्षण’, ‘स्वास्थ्य सेवा और स्वच्छता’, ‘शिक्षा और व्यावसायिक कौशल बढ़ाते हुए रोजगार’, ग्रामीण विकास’, ‘पर्यावरणीय संपोषण’ और महिलाओं तथा सामाजिक/ आर्थिक रूप से पिछड़े समूहों का उत्थान’ जैसे विषों पर फ़ोकस करते हैं|