0% वार्षिक रिपोर्ट लोड हो रहा है
बंद करें

सामाजिक और संबंधों की पूंजी

इंडियनऑयल रोजाना लाखों ग्राहकों और स्टेकहोल्डरों के संपर्क में रहता है| उनकी गहरी समझ हमे अपने प्रचालनों में सुधार लाने और ‘हाई-ऑक्टेन’ निष्पादन में मदद करते हैं| हम अपने नवोन्मेषी ऊर्जा समाधानों से उनकी जिंदगी को ऊर्जित करते हैं और हम लोग मिलकर देश के लिए संपोषी मूल्यों का सृजन करते हैं|

कवर किए गए एसडीजी

75.62 लाख+

एलपीजी ग्राहकों का नामंकन

₹ 2,64,436 करोड़

का राजकोष में अंशदान

100%

ल्यूब्स की पैकेजिंग सामग्री स्थानीय वेंडरों से ली गई

30

वेंडर संपर्क कार्यक्रम किए, संपर्क सेल द्वारा

48%

लाभांश भुगतान अनुपात

ग्राहक

इंडियनऑयल में हम अपने ग्राहकों की विविध जरूरतों को पूरा करते हैं| हम उनकी चिंताएं / शिकायतें दूर करने के लिए प्रयासरत रहते हैं और मोबाइल ऐप, चैटबॉट तथा फीडबैक मैकेनिज्म के जरिए उनसे व्यक्तिगत रूप से जुड़े रहते हैं| इन पहलों से हमें अपने ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने में मदद मिली है|

हमारा डिजिटल प्लैटफॉर्म ePIC, IndianOil ONE मोबाइल ऐप और हमारे ग्राहक पोर्टल के जरिए ग्राहकों के साथ निरंतर जुड़े रहने का माध्यम है| यह इंडियनऑयल के तमम ऊर्जा उत्पादों तक पहुंच को सुगम बनाता है| यह प्लैटफॉर्म विभिन्न ग्राहक संबंध प्रबंधन सुविधाओं के संचालन में भी मददगार है| इसके जरिए हमें शिकायत निवारण अभियान, लॉयल्टी प्रबंधन, बिक्री बल ऑटोमेशन, और ‘लीड अपॉर्चुनिटीज़ की अकाउंट्स’ (लोकम) प्रबंधन में भी मदद मिली है|

इसके अलावा, हमने द्वितीक डीलर प्रबंधन प्रणाली (एसडीएमएस) की भी शुरुआत की है, जो ऑम्नी-चैनल क्षमताओं, नेक्स्ट जेन एकीकृत सीआरएम, बेहतर व्यवसाय पूर्वानुमान के लिए संभावनाएं बताने वाली क्षमताएं विकसित करने और डिजाइन-निर्धारण हेतु एक सुरक्षित और सुदृढ़ प्लैटफ्रॉम है|

साथ ही, अपने ग्राहकों से जुड़े रहने के लिए ‘ग्राहकों की राय’ जैसी हमारी पहलों के तहत इंडियनऑयल रिटेल आउटलेट्स पर ग्राहकों के मत और उनकी फ़ोटो प्रदर्शित की जाती हैं, जो ग्राहक गुणवत्ता और मात्रा (Q&Q) को दर्शाता है| इससे हमें अपने ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने में मदद मिलती है| ग्राहकों के साथ संबंधों से हमें अपने प्रचालनों और सेवाओं की डिलीवरी में सुधार लाने में मदद मिलती है और यह समग्र रूप से व्यवसाय वृद्धि में सहायक है|

99.32%

ग्राहकों की शिकायत का निवारण किया गया वर्ष के दौरान, रिटेल आउटलेट्स पर

‘प्योर और पूरा, दोनों ही’ अभिान इस अभियान के जरिए इंडियनऑयल अपने ग्राहकों का विश्वास सुदृढ़ करता है और इससे ब्रांड की प्रतिष्ठा बनाए रखने में मदद मिलती है| हम अपनी पहुंच बढ़ाने और ग्राहकों के ज़ेहन में बने रहने के लिए फेसबुक, यूट्यूब, लिंक्डइन, एसएमएस जैसे सोशल मीडिया मंचों का भी सदुपोग करते हैं|

वॉट्सऐप चैटबॉट स्मार्ट इंडेन असिस्टैंट (एसआईए) ने ग्राहकों के लिए रिफिल, अपने ऑर्डर ट्रैक करने और आसान भुगतान जैसी सुविधाएं सुगम की हैं|

आपूर्तिकर्ता और व्यसाय साझेदार

हमारे आपूर्तिकर्ता और व्यवसाय साझेदार हमारे व्यवसाय का अभिन्न हिस्सा हैं| हम अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर पाते हैं तो इस में उनकी अहम भूमिका है| अपने आपूर्तिकर्ताओं के साथ सतत और दीर्घकालिक संबंधों के लिए हमने पारदर्शी, प्रोफेशनल और परिणाम-उन्मुख कार्य संस्कृति विकसित की है|

ह’ने अपने प्रचालनों और विज़न को भारत सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ मिशन के अनुरूप बनाया है| हमाँरे कम स्थानी वपारियों और आपूर्तिकर्ताओं से किए जाते हैं, ताकि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो और आजीविका के अवसर सृजित हों| हम अपने व्यवसाय साझेदारों से नियमित रूप से जुड़े रहने में विश्वास रखते हैं| इससे हमें उनके दृष्टिकोण को समझने और अपने निष्पादन को बेहतर करने में मदद मिलती है| हम अपने ग्राहकों को अबाधित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तमाम मूल्य श्रृंखलाओं में अपने आपूर्तिकर्ता और व्यवसाय साझेदारों से भी निरंतर समन्व बनाए रखते हैं|

हमने ‘व्यपारियों और नियोजकों की कार्यबेंच’ (ट्रेडर्स एंड शेड्यूलर्स वर्कबेंच - टीएसडब्ल्यू), एसएपी मॉड्यूल की भी शुरुआत की है| इसमें गैस बिक्री, खरीद और ट्रांसिमशन संबंधी कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों और दायित्वयों की मैपिंग की सुविधा है| इससे हमें गैस मोलेक्यूल को एक सिरे से आखिरी सिरे तक ट्रेस करने और इन्वेंटरी प्रबंधन में मदद मिलती है| हमारी ई-साइट हमें ओम्नी-चैनल ग्राहक संबंध बनाए रखने, कॉमन इंटरफेस प्रदान करने, तीव्र शिकायत निवारण प्रणाली और केंद्रीकृत डेटा भंडार प्रदान करते हुए संस्था को सुदृढ़ करने में सहायक साबित हो रही है|

58,000+

मार्केटिंग के टच पॉइंट

निवेशक और शेयरधारक

हम अपने निवेशकों की चिंताओं को समझते हैं और उन्हें सक्रियता से दूर करते हैं| हम अपने निवेशकों को प्रभावी वित्तीय संसाधन प्रबंधन तथा समुचित पूंजी आबंटन के जरिए भी सशक्त करते हैं| हमारे निवेशकों के विश्वास से हमे अच्छे परिणाम देने और अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका को और बढ़ाने बनाने की ऊर्जा मिलती है|

अपने निवेशकों की महत्त्वाकांक्षा और चिंताओं को समझने के लिए हम अर्निंग कॉल, प्रेस विज्ञप्तियों, बैठकों और सम्मेलनों के जरिए निरंतर उनके संपर्क में रहते हैं| इसके अतिरिक्त, हमने निवेशकों द्वारा उठाए गए मसलों के समाधान के लिए निवेशक शिकायत निवारण प्रणाली भी लागू की है| निवेशक समुदाय से सफलतापूर्वक संपर्क में रहने की अपनी क्षमता और हमारे सुदृढ़ तथा पारदर्शी गवर्नेंस फ्रेमवर्क के जरिए हम अपने निवेशकों के साथ सफलतापूर्वक दीर्घकालिक संबंध स्थापित करते हैं|

13.68 लाख

शेयरधारक, 31मार्च, 2022 की स्थिति के अनुसार

48%

लाभांश भुगतान अनुपात

7,403

प्राप्त शिकायतें और निवारण

11,568 करोड़

लाभांश, वर्ष 2021-22 के लिए

1,11,981 करोड़

बाजार पूंजीकरण यथा 31मार्च, 2022 को

सरकार और औद्योगिक निकाय

इंडियनऑयल में हम अपने प्रचालन क्षेत्र में एकाधिक सरकारी निकायों से निरंतर संपर्क में रहते हैं और उनके साथ पारदर्शी संबंध बनाए रखते हैं| उनके साथ मिलकर काम करते हुए, आवश्कतानुसार, हम सरकार और संबंधित विनियामकीय निकायो के समक्ष चर्चा के जरूरी विषयों को लाने के लिए उनके साथ वार्ताओं में सक्रिता से हिस्सा लेते हैं| हम देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा स्वच्छ ऊर्जा विकसित करने और उसे बढ़ावा देने के लिए उनके साथ मिलकर काम करते हैं| हम अपने परिचालनों के जरिए, सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘स्वच्छ भारत अभियान’ और ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाय)’ जैसी विभिन्न पहलों में योगदान देते हैं और उन्हें आगे बढ़ाते हैं| स्वच्छ ऊर्जा विकसित करने के सरकार के महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य के अनुरूप, हम निरंतर उत्पाद ला रहे हैं और सरकार के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करने के लिए प्रक्रियाओं में जरूरी सुधार ला रहे हैं|

2,64,436 करोड़

का अंशदान राजकोष में, वर्ष 2021-22 में

1,57,181 करोड़

का केंद्रीय राजकोष में

1,07,255 करोड़

का राज़्य राजकोष में

समुदाय

इंडियनऑयल में हम, न केवल देश की आर्थिक मजबूती की दिशा में काम करते हैं, बल्कि सामुदायिक उत्थान के जरिए देश के सामाजिक विकास के अपने उत्तरदात्वि को भी समझते हैं| हमारी कॉर्पोरेट सामाजिक दात्वि (सीएसआर) पहलें समुदायो के चहुंमुखी विकास के लिए जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति पर लक्षित होती हैं| विभिन्न सरकारी संस्थाओं और गैर-सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर हम देश के एक बड़े समुदाय तक पहुंचने के लिए प्रायसरत रहते हैं|

सहायता क्षेत्र

स्वास्थ्य एवं पोषण

महिला सशक्तिकरण

पार्यवरण संरक्षण

पशुधन संरक्षण

ग्रामीण विकास

कौशल विकास

कला एवं संस्कृति

शिक्षा

प्राप्त प्रमुख परिणाम

493

सीएसआर परिोजनाएं की गईं

35

विकासशील जिले कवर किए गए

120

छात्राओं को मिला लाभ, विदूषी पहल के जरिए

284

युवाओं को कौशल विकास संस्थान के जरिए प्रशिक्षण

2.72 लाख

रोगियों का इलाज हुआ, आरोग्यम पहल के जरिए

600+

छात्र प्रशिक्षित हुए असम ऑयल स्कूल ऑफ नर्सिंग, डिगबोई से, 2014 से अब तक

6,000+

गैर-कर्मचारी मरीजों का इलाज हुआ, असम ऑयल डिबीजन अस्पताल, डिगबोई (असम) में

166

खिलाड़ियो को प्रायोजित किया

2

अस्पताल बनाए जा रहे हैं, 350 और 180 बिस्तर की क्षमता वाले, पूर्वांचल और आसपास के इलाकों के लोगों को घर पर कैंसर का इलाज प्रदान करने के लिए

82

प्रतिभागी रहे हमारी एकीकृत पॉटरी विकास पहल में

अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दात्वि के जरिए खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2021 का राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार इंडियनऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को प्रदान किया गया|