अप्रतिम
प्रदर्शन
प्रबल
परिवर्तन

इंडियन ऑयल को वर्ष 2022-23 के लिए अपनी एकीकृत वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए प्रसन्नता हो रही है। रिपोर्ट के साधारण से कवर डिज़ाइन में कंपनी के व्यावसायिक हितों और उत्पादों की विशाल शृंखला समाहित है, जिसमें रिफाइनिंग, पाइपलाइन, मार्केटिंग, अनुसंधान एवं विकास और वैकल्पिक ऊर्जा शामिल हैं। इस कवर का नितांत श्वेत क्षेत्र अपार अवसरों के विशाल क्षितिज का प्रतीक है, जो आने वाले समय में विकास और स्थिरता के रंगों में रंगे जाने को तैयार है।

इस कवर पर बना इलस्ट्रेशन इंडियनऑयल की सामाजिक और पर्यावरणीय प्रबंधन संबंधी पहलों को प्रदर्शित करता है। अन्य के साथ-साथ, जैव विविधता संरक्षण, सामुदायिक सशक्तीकरण, और खेलों के इकोसिस्टम को बढ़ावा देने पर केंद्रित कंपनी के विभिन्न प्रयासों का उद्देश्य समाज पर सार्थक प्रभाव डालना है।

इंडियनऑयल ने वर्ष 2022-23 के दौरान बड़ी चुनौतियों के बीच भी अप्रतिम प्रदर्शन किया है। वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र में अस्थिरता के बीच भी इंडियनऑयल पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्र की प्रगति को गति देते हुए अनुकूलन का एक सुदृढ़ प्रतीक बनकर खड़ा रहा। कंपनी ने उम्मीदों की कसौटी पर खरे उतरते हुए अब तक का सर्वोत्कृष्ट प्रचालन निष्पादन हासिल किया और इस उद्योग में नए मानक स्थापित किए |

साथ ही, उर्जा क्षेत्र में नए बदलावों को देखते हुए इंडियनऑयल ने एक प्रबल परिवर्तन योजना तैयार की है। 2046 तक य - कार्बन प्रचालन उत्सर्जन प्राप्त करने शून्य- को प्रतिबद्ध कंपनी ने स्कोप 1 और स्कोप 2 उत्सर्जनों को लक्ष्य किया है। यह संतुलित ऊर्जा अंतरण सुनिश्चित करते हुए हरित भविष्य को आकार देने के प्रति कंपनी के समर्पण को प्रदर्शित करता है।

2022-23 की इस एकीकृत वार्षिक रिपोर्ट में आप इंडियनऑयल की असाधारण यात्रा और विशाल संभावनाओं से रू-ब-रू होंगे, जो इस ग्रह और इसके लोगों के लिए एक उज्वल भविष्य लेकर आएंगी।